केजरीवाल को मिला बंगला-AAP मुखिया का अब यहां होगा ठिकाना
भारतीय जनता पार्टी के नेता इकबाल सिंह लालपुरा भी रह चुके हैं।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नया बंगला मिल गया है। केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को लोधी स्टेट में बंगला आमंत्रित किया गया है।
मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को राजधानी दिल्ली में नया ठिकाना मिल गया है। केंद्र सरकार की ओर से राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को लोधी स्टेट इलाके में 95 नंबर का बंगला आवंटित किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री को इस बंगले का आवंटन दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार के बाद हुआ है।
बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आवंटित हुए बंगले का सोमवार को दौरा भी किया था। केजरीवाल से पहले इस बंगले में पूर्व आईपीएस अधिकारी तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता इकबाल सिंह लालपुरा भी रह चुके हैं।