गुजरात में BJP, पंजाब में AAP, केरल में कांग्रेस, बंगाल में TMC को बढ़त

उपचुनाव के नतीजों के लिए मतगणना का काम तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।;

Update: 2025-06-23 05:50 GMT

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों के पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव के मतदान की गिनती लगातार जारी है। पहले घंटे में बैलेट मतों की काउंटिंग की गई। इसके बाद इवीएम मशीनों में पड़े वोटों की गिनती का सिलसिला शुरू हुआ जो लगातार आगे बढ़ रहा है।

सोमवार को देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजों के लिए मतगणना का काम तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।


चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक सवेरे 10:00 तक हुई वोटों की गणना में गुजरात की दोनों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रतिद्वंदियों पर बढ़त बना रखी है।

पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतों की गिनती में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

उधर केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाए हुए हैं। पश्चिम बंगाल की एकमात्र कालीगंज विधानसभा सीट पर राज्य में सत्तारुढ तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है।Full View

Tags:    

Similar News