दुष्कर्म के मामले में दबिश देकर टीवी एक्टर को किया गिरफ्तार- हाउस....
पुणे में दबिश देकर टीवी एक्टर आशीष कपूर को गिरफ्तार किया गया है।
पुणे। हाउस पार्टी में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से की गई एक बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत पुणे में दबिश देकर टीवी एक्टर को गिरफ्तार किया गया है।
बृहस्पतिवार की तड़के दिल्ली पुलिस की ओर से स्थानीय पुलिस को साथ लेकर की गई कार्यवाही में पुणे में दबिश देकर टीवी एक्टर आशीष कपूर को गिरफ्तार किया गया है।
अरेस्ट किए गए टीवी एक्टर के खिलाफ एक महिला ने देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित हाउस पार्टी के दौरान दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता और टीवी एक्टर की जान पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी।
महिला की ओर से दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि राजधानी में आयोजित की गई हाउस पार्टी के दौरान टीवी एक्टर आशीष कपूर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
दिल्ली पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए टीवी एक्टर आशीष कपूर कुर्बान, टेबल नंबर 21 और इनकार जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। देखा एक ख्वाब में भी आशीष कपूर ने अभिनय किया है।