सुरक्षाबलों की कार्यवाही में तीन उग्रवादी गिरफ्तार- हथियारों का जखीरा.

जिनके कब्जे से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं।;

Update: 2025-08-26 07:25 GMT

इंफाल। सुरक्षा बलों की ओर से इंफाल पूर्व और पश्चिम जनपद में हासिल की गई एक बड़ी कामयाबी के अंतर्गत प्रतिबंध संगठनों से जुड़े तीन मिलिटेंट्स को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं।

मंगलवार को मणिपुर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों द्वारा प्रतिबंध कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता को इंफाल पश्चिम जनपद के इलाके से गिरफ्तार किया गया है। अरेस्ट किए गए प्रतिबंधित संगठन के मिलिटेंट्स की पहचान 41 वर्षीय ओईनम सोमेन चंद्र सिंह के रूप में हुई है जो स्थानीय दुकानों के साथ पब्लिक से जबरन वसूली के मामलों में शामिल था।

पकड़े गए सोमेनचंद्र के कब्जे से एक पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की गई है। इसके अलावा प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 1 मिलिटेंट की गिरफ्तारी भी इंफाल पूर्व जनपद के हुईकाप माखा लेईकाई से की गई है। उसकी पहचान 23 साल के रामानंद सिंह के रूप में हुई है। केसीपी के एक सक्रिय कार्यकर्ता को इंफाल पूर्व जनपद के ताखेल से गिरफ्तार किया गया है।Full View

Similar News