मालखाने से रिवाल्वर निकालकर हेड कांस्टेबल में किया ऐसा काम

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।;

Update: 2025-07-11 11:14 GMT

आजमगढ़। थाने के मालखाने से रिवाल्वर निकालने के बाद सरकारी क्वार्टर में पहुंचे हेड कांस्टेबल में खुद को गोली मार ली। बुरी तरह से लहू लुहान हुए हेड कांस्टेबल को अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने थाने पर मौजूद स्टाफ से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

शुक्रवार को एसपी देहात चिराग जैन ने बताया है कि आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाने में तैनात सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के किकोड़ा गांव में रहने वाले हेड कांस्टेबल में आज सवेरे थाने के माल खाने से सर्विस रिवॉल्वर निकाली और अपने सरकारी क्वार्टर में पहुंचकर उससे गोली चला दी। गोली लगने से लहूलुहान हुआ हेड कांस्टेबल जमीन पर गिर पड़ा।


दिनदहाड़े गोली चलने की आवाज को सुनकर दौड़-धूप करते हुए मौके पर पहुंचे स्टाफ ने जब हेड कांस्टेबल को लहू लुहान पड़े देखा तो वह उसे उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि इसी हफ्ते हेड कांस्टेबल का जौनपुर ट्रांसफर हुआ था। तकरीबन 9 महीने बाद होने वाले रिटायरमेंट से पहले हेड कांस्टेबल ने जौनपुर जाने के लिए अपनी पैकिंग भी शुरू कर दी थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्टाफ से मामले की जानकारी ली, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

Tags:    

Similar News