सरकार ने चलाई तबादला एक्सप्रेस - एक साथ कर डाले 30 IPS के ट्रांसफर

राकेश रंजन को राजधानी का नया एसएसपी बनाया गया है।

Update: 2025-09-19 04:02 GMT

नई दिल्ली। सरकार ने एक साथ 30 आईपीएस अफसरो का तबादला कर दिया है , इनमें से कई आईपीएस अफसरो को नई तैनाती भी मिली है। राकेश रंजन को राजधानी का नया एसएसपी बनाया गया है।

झारखंड सरकार ने एक साथ 30 आईपीएस अफसर के तबादले किए हैं। इस ट्रांसफर सूची के अनुसार अनुराग गुप्ता से डीजीपी झारखंड से डीजी एसीबी और डीजी सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार हटाया तो प्रशांत सिंह को डीजी संचार एवं तकनीकी सेवाएं को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रतीक्षारत चल रही सुमन गुप्ता को एडीजी रेल बनाया गया है। प्रिया दुबे को एडीजी एसीबी बनाया गया, उनके पास एडीजी जैप और एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण का भी अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। रांची के आईजी मनोज कौशिक को आईजी सीआईडी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

क्रांति कुमार गडिदेशी को आईजी बोकारो से आईजी मानवाधिकार झारखंड, नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी मानवाधिकार झारखंड से आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड, शैलेंद्र कुमार सिन्हा को आईजी दुमका से आईजी पलामू, सुदर्शन प्रसाद मंडल को आईजी सीआईडी से आईजी मुख्यालय, भास्कर को आईजी पलामू से आईजी बोकारो, संजीव कुमार को डीआईजी एसीबी से डीआईजी विशेष शाखा एसआईबी, शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल को डीआईजी विशेष शाखा से डीआईजी एसीबी, मनोज रतन को डीआईजी विशेष शाखा एसआईबी से डीआईजी विशेष शाखा के साथ साथ पटेल मयूर कन्हैयालाल को आईजी प्रोविजन के साथ साथ आईजी दुमका का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके साथ नौशाद आलम के डीआईजी पलामू से पुलिस मुख्यालय, अजीत पीटर डुंगडुंग के एसपी देवघर से संयुक्त निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग, चंदन कुमार सिंह को एसएसपी रांची से डीआईजी एसीबी झारखंड, अरविंद कुमार सिंह को एसपी एसीबी से एसपी विशेष शाखा, एहतेशाम वकारिब को एसपी सीआईडी , अमित रेणु को एसपी अभियान नक्सल से एसपी चाईबासा, सौरभ को कमांडेंट जैप 10 होटवार से एसपी देवघर, अजीत कुमार को एसपी सिटी रांची से एसपी रेल जमशेदपुर, दीपक कुमार पांडेय को एसपी विशेष शाखा, अनिमेष नैथानी को एसपी एसीबी बनाया गया है ।

Tags:    

Similar News