मंत्री के बंगले पर जा रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

मंत्री विजय शाह के मिला एफ आई आर दर्ज करने की मांग उठाई है।;

Update: 2025-05-15 12:31 GMT

भोपाल। कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान देने वाले मंत्री के बंगले पर प्रदर्शन करने जा रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अड़ंगा लगाते हुए रोक लिया है। इसे लेकर महिलाओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई है।

बृहस्पतिवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री विजय शाह के राजधानी स्थित बंगले पर प्रदर्शन करने के लिए जा रही थी। लेकिन पहले से ही मामले को लेकर सतर्कता बरत रही पुलिस ने बेरिकेडिंग करते हुए उनका रास्ता रोक लिया।

कर्नल सोफिया कुरैशी के पोस्टर हाथ में लेकर नारेबाजी कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस दौरान पुलिस के साथ झड़प भी हुई।

विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए मंत्री के श्यामला हिल्स स्थित बंगले पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। मंत्री के आवास पर कोई पहुंच नहीं सके, इसके बंदोबस्त करते हुए मंत्री के बंगले पर बेरिकेडिंग की गई है।

उधर सागर और मुरैना में थाने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह के मिला एफ आई आर दर्ज करने की मांग उठाई है।Full View

Tags:    

Similar News