UP में अब PCS के तबादले- सत्येंद्र सिंह होंगे शामली के ADM फाइनेंस

शासन की ओर से ट्रांसफर किए गए पीसीएस अधिकारियों की सूची इस प्रकार है..;

Update: 2025-05-18 10:38 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से चलाई गई तबादला एक्सप्रेस के अंतर्गत अब पीसीएस अफसरू के तबादले कर दिए गए हैं। गाजियाबाद के एडीएम सिटी गंभीर सिंह का तबादला आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर किया गया है। सत्येंद्र सिंह अब शामली के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नियुक्त किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से अब प्रदेश के 18 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। एसडीएम उन्नाव नम्रता सिंह को लखनऊ नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।


अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह अब शामली के नए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व होंगे। लखनऊ में एडीएम न्यायिक हनुमान प्रसाद को शासन ने रामपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया है।

वाराणसी नगर निगम में अपर नगर आयुक्त का काम देख रहे राजीव कुमार राय अब लखनऊ मंडी परिषद के डिप्टी डायरेक्टर बनाए गए हैं।

शासन की ओर से ट्रांसफर किए गए पीसीएस अधिकारियों की सूची इस प्रकार है..Full View

Tags:    

Similar News