इनसे मिलिए यह है शोहदे एवं स्टंटबाज- लडकियों को देखकर जाग जाती थी..
इन सभी की बाइक भी विभिन्न स्थानों से पकड़ी गई है।
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत एक्शन में आते हुए सड़क पर निकली पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को देखकर स्टंट करने एवं सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वाले 11 स्टंटबाज एवं शोहदों को गिरफ्तार किया है। इन सभी की बाइक भी विभिन्न स्थानों से पकड़ी गई है।
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना अध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय के नेतृत्व में सिरसिया थाना पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर बालिकाओं एवं महिलाओं को देखकर स्टंट बाजी करने एवं सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया।
एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने संयुक्त रूप से 11 स्टंट बाजों एवं शोहदों को गिरफ्तार किया है। अरेस्टिंग के साथ ही इन जांबाजों द्वारा स्टंट बाजी में इस्तेमाल की गई बाइकों को भी जप्त कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक महिलाओं एवं बालिकाओं को देखकर स्टंट करते थे और सार्वजनिक स्थानों पर तेजी के साथ अपनी बाइक दौड़ा कर अशांति फैलाते थे।
पकड़े गए युवकों में प्रमोद कुमार, राजेश यादव, अलीम अहमद, राजा, सरवर अली, मोहम्मद अबरार, शाहरुख, उमर खान, जितेंद्र चौहान और जैनुल आबेदीन तथा नसीम खान आदि शामिल है।