DG जेल ने किया कारागार का निरीक्षण- बारीकी से परखी व्यवस्थाएं

कारागार में निरुद्ध किशोर बंदियों की बैरक का निरीक्षण किया

Update: 2025-11-13 12:28 GMT

लखनऊ। पी0सी0मीना , महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें द्वारा प्रातःकाल जिला कारागार, रामपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कारागार की बैरको की तलाशी करायी गयी। महिला बैरक में निरुद्ध महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चो को कारागार प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं यथा -शैक्षिक कार्यक्रमों,भोजन, खेलकूद की सुविधायें संबंधी जानकारी ली गयी। इसके बाद महिला अहाते में महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं यथा-शुद्ध पेयजल हेतु आर० ओ०,वाटर कूलर, शौचालय आदि की व्यवस्थाये तथा अहाते की साफ़ सफाई, महिला बंदियों को दिए जा रहे बिस्तर,कपड़े इत्यादि की व्यवस्था देखी गयी। कारागार पाकशाला का निरीक्षण किया गया जहाँ पर निर्मित कराये जा रहे भोजन का निरीक्षण किया।

कारागार में निरुद्ध किशोर बंदियों की बैरक का निरीक्षण किया। कारागार चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया तथा उपचाराधीन बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी ली एवं उन्हें प्रदान की जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में बंदियों से वार्ता की। महानिदेशक कारागार महोदय द्वारा बंदियों को स्वावलम्बी बनाने के लिये दिये जा रहे कौशल विकास सम्बन्धी प्रशिक्षण कार्यक्रमों यथा-कारचोब सम्बन्धी जानकारी ली गई। कारागार पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समस्याएं पूछीं। कारागार की सभी व्यवस्थाओं पर महानिदेशक कारागार महोदय द्वारा सन्तोष व्यक्त किया गया।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राजेश यादव, जेलर सुनील कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे

Tags:    

Similar News