ट्रंप का महत्वाकांक्षी बिग ब्यूटीफुल बिल अमेरिकी संसद से पारित

अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में बिग ब्यूटीफुल बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की महत्वाकांक्षा को पंख लग गए हैं।;

Update: 2025-07-04 07:09 GMT

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के महत्वाकांक्षी बिल बिग ब्यूटीफुल को अमेरिकी संसद ने पास कर दिया है। टैक्स और खर्चे में कटौती वाले इस बिग ब्यूटीफुल बिल के सपोर्ट में 218 जबकि विरोध में 214 लोगों ने वोट डाला है।

अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में बिग ब्यूटीफुल बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की महत्वाकांक्षा को पंख लग गए हैं।संसद में पारित करने के लिए पेश किए गए इस बिल के सपोर्ट में 218 लोगों ने वोट डाला, जबकि विरोध में 214 लोग खड़े हुए दिखाई दिए। बिल पारित होने को लेकर मुख्य बात यह रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ही पार्टी के दो सांसदों थॉमस मैसी और ब्रायन फिट्ज पैट्रिक ने बिल के खिलाफ सदन में मतदान किया है।                                                                                                                                                                                                            इस बिल को लेकर डोनाल्ड ट्रंप और कारोबारी एलन मस्क के बीच की बयान बाजी हुई थी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि अब डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार की शाम 5:00 बजे अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर एक बड़े और शानदार समारोह में इस बिल पर अपने हस्ताक्षर करेंगे।Full View

Similar News