टैरिफ अस्त्र का इस्तेमाल कर रहे ट्रंप ने अब तेल कंपनियों पर लगाया ..

प्रतिबंधित की गई कंपनियों में छह भारतीय भी है।;

Update: 2025-07-31 05:53 GMT

नई दिल्ली। टैरिफ को एक बड़े हथियार के तौर पर इस्तेमाल करके समूचे विश्व में तहलका मचाने में लगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब ईरान से प्रतिबंधित रसायन और पेट्रोकेमिकल उत्पादों की खरीद करने वाली तकरीबन दो दर्जन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंधित की गई कंपनियों में छह भारतीय भी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार की देर रात अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए ईरान से प्रतिबंधित रसायन और पेट्रोकेमिकल उत्पादों का खरीद करने वाली 6 भारतीय कंपनियों समेत विभिन्न देशों की कुल 24 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंधित की गई भारत की 6 कंपनियों के अलावा चीन की 7, यूएई की 6, हांगकांग की 3, तुर्किये और रूस की एक-एक कंपनी भी शामिल है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करते हुए कहा है कि प्रतिबंधित की गई कंपनियों ने वर्ष 2024 में ईरानी मूल के 1000 करोड रुपए से ज्यादा के उत्पाद यूएई के रास्ते मंगवाए हैं, जबकि ईरान पेट्रोल उत्पादों से हासिल हुए पैसे का इस्तेमाल न्यूक्लियर कार्यक्रम को आगे बढ़ाने आतंकवादियों की फंडिंग में कर है। विदेश मंत्रालय ने ईरान से पेट्रोल उत्पादों की खरीद को अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन बताते हुए कहा है कि ईरान पर तेल खरीदने से वर्ष 2018 से प्रतिबंध है।

प्रतिबंध की गई भारतीय तेल कंपनियों में अल केमिकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, ग्लोबल इंडस्ट्रियल केमिकल्स लिमिटेड, जुपिटर डाइकेम प्राइवेट लिमिटेड, रमणीक लाल एस गोसालिया एंड कंपनी, पर्सिस्टैंट पेट्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड और कंचन पॉलीमर शामिल है।Full View

Similar News