पूर्व PM बेगम खालिदा जिया का निधन - 80 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व PM बेगम खालिदा जिया का आज सुबह निधन हो गया है , उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

Update: 2025-12-30 03:43 GMT

नई दिल्ली। बांग्लादेश की राजनीति की दिग्गज नेता और देश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। ढाका स्थित अपोलो अस्पताल में वह लंबे समय से गंभीर बीमारी का इलाज करा रही थीं।बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

खालिदा जिया के निधन से बांग्लादेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। देश-विदेश के कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

बेगम खालिदा जिया का जन्म 15 अगस्त 1945 को तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) में हुआ था। वह बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति और सेना प्रमुख जिया-उर-रहमान की पत्नी थीं। उनके पति की 1981 में हत्या के बाद खालिदा जिया सक्रिय राजनीति में आईं।

उन्होंने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की कमान संभाली और जल्द ही देश की प्रमुख विपक्षी नेता के रूप में उभरीं खालिदा जिया दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं। वह पहली बार 1991 से 1996 तथा दूसरी बार 2001 से 2006 तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनी। उनका राजनीतिक जीवन सत्ता और संघर्षों से भरा रहा। वह लंबे समय तक शेख हसीना की प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहीं। दोनों नेताओं के बीच की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को बांग्लादेश की राजनीति का सबसे अहम अध्याय माना जाता है।

बीते कुछ वर्षों से खालिदा जिया कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेगम खालिदा जिया के निधन के बाद BNP समर्थकों और कार्यकर्ताओं में गहरा शोक है। पार्टी कार्यालयों में शोक सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। बांग्लादेश सरकार की ओर से भी आधिकारिक शोक व्यक्त किया गया है।


Full View


Tags:    

Similar News