झूठ की राजनीति कर रही सरकार, सत्ता से उखाड़ फेंके जनता- धीरेंद्र झा

बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने की अपील की है।;

Update: 2025-06-26 14:28 GMT

समस्तीपुर, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) पोलितब्यूरो के सदस्य धीरेंद्र झा ने लोगों से लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने की अपील की है।

झा आज समस्तीपुर जिले के बासुदेवपुर में भाकपा (माले) द्वारा निकाली गई "बदलो सरकार बदलो यात्रा" के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में जरूरत है भाजपा-जदयू गठबंधन को सत्ता से उखाड़ फेंकने की, नहीं तो न लोकतंत्र बचेगा और न ही संविधान बचेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में 20 वर्षों में बिहार का नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का विकास हुआ है जिसका उदाहरण है कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला।

श्री झा ने आरोप लगाया कि बिहार में सरकार ही न्यूनतम मजदूरी कानून की धज्जियां उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे काम कर रही आशा बहू, रसोईया, सेविका-सहायिका एवं जीविका जैसे कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी इतना भी मानदेय नहीं दिया जा रहा है।

सभा को भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य शशि यादव, केंद्रीय कमिटी सदस्य मनोज मंजिल, पूर्व विधायक मंजू प्रकाश, भाकपा माले के जिला सचिव प्रो.उमेश प्रसाद एवं जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया।

Tags:    

Similar News