SCO में भारत की पावर देख ट्रंप प्रशासन के नखरे हुए ढीले- अब बोला..

अमेरिका ने कहा है कि भारत के साथ उसका रिश्ता 21वीं सदी का निर्णायक संबंध है।

Update: 2025-09-01 07:42 GMT

नई दिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन की समिट में भारत की पावर देखकर ट्रंप प्रशासन के तेवर नरम पड़ गए हैं। अमेरिका ने कहा है कि भारत के साथ उसका रिश्ता 21वीं सदी का निर्णायक संबंध है।

सोमवार को शंघाई सहयोग संगठन की समिट के दौरान भारत की पावर तथा भारत, चीन और रूस के बीच नजदीकियां बढ़ती देखकर अमेरिका के तेवर बदल गए हैं भारत के प्रति अपना नरम रुख दिखाते हुए अमेरिकी दूतावास ने भारत अमेरिका संबंधों को लेकर ट्वीट किया है।

सोमवार को भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने लिखा है कि भारत और अमेरिका के बीच चल रही साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है जो 21वीं सदी का एक निर्णायक रिश्ता है।

ट्वीट में लिखा गया है कि इस महीने हम उन लोगों प्रगति और संभावनाओं पर प्रकाश डाल रहे हैं जो हमें आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। नवाचार और उद्यमिता से लेकर रक्षा एवं द्विपक्षीय संबंधों तक यह हमारे दोनों देशों के बीच के लोगों के मध्य की स्थाई मित्रता की है जो इस यात्रा को ऊर्जा प्रदान करती है।

#फॉलो करें और उस इंडिया फॉरवार्ड फॉर पीपल का हिस्सा बने।Full View

Tags:    

Similar News