मुख्यमंत्री की बिगड़ी-तबीयत केजरीवाल संग बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा रद्द
केजरीवाल के साथ राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालातो का जायजा लेने वाले थे।
अमृतसर। मुख्यमंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के साथ निर्धारित बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कैंसिल कर दिया गया है। बीमार हुए मुख्यमंत्री से मिलने के लिए केजरीवाल उनके आवास पर पहुंचे हैं।
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत पंजाब में बाढ़ के गंभीर हालातो के बीच बिगड़ गई है। मुख्यमंत्री आज बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालातो का जायजा लेने वाले थे।
मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल भी अब भगवंत मान से मिलने के लिए पहुंच गए हैं।
उधर अमृतसर, गुरदासपुर और फिरोजपुर के कई गांवों में सतलुज और रावी नदी का पानी बुरी तरह से चढ़ा हुआ है, जिसके चलते अमृतसर के 140 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में बाढ़ के ऐसे हालातो को देखते हुए राज्य सरकार को जारी किए नोटिस के तहत 3 हफ्तों में रिपोर्ट तलब की है।