CM के करीबी संभालेंगे पुलिस कमिश्नर की कमान- आतंकी कसाब...
नए पुलिस कमिश्नर देवेन भारती आज ही अपना पद संभाल लेंगे।;
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी में 26/ 11 को हुए आतंकी हमले की जांच के माध्यम से पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिलवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आईपीएस अब मुंबई पुलिस की कमान संभालने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के करीबी कहे जाने वाले आईपीएस अब पुलिस कमिश्नर की कमान संभालेंगे।
बुधवार को बिहार के दरभंगा के रहने वाले आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा कमिश्नर विवेक फणसालकर की जगह लेते हुए मुंबई पुलिस की कमान संभालेंगे। 35 साल के आईपीएस अधिकारी फणसालकर आज शानदार नौकरी के बाद रिटायर हो रहे हैं।
वर्ष 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेन भारती इससे पहले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लॉ एंड ऑर्डर में स्पेशल पुलिस कमिश्नर का पद संभाल चुके हैं।
आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। नए पुलिस कमिश्नर देवेन भारती आज ही अपना पद संभाल लेंगे।