लो कर लो बात- महिला ने बहन के घर में ही कर दिया हाथ साफ- साढ 24 लाख..

चोरी करने के मामले को लेकर 29 साल की महिला को गिरफ्तार किया गया है।

Update: 2025-09-05 11:03 GMT

ठाणे। महिला ने अपने हाथ की जादूगरी दिखाते हुए बहन के घर में ही हाथ साफ कर दिया। तकरीबन साढ़े 24 लाख रुपए का सामान चुराने वाली महिला को पुलिस ने दौड़ धूप कर गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार को महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की ओर से की गई एक बड़ी कार्यवाही केअंतर्गत बहन के घर चोरी करने के मामले को लेकर 29 साल की महिला को गिरफ्तार किया गया है।

चोरी की घटना की गुत्थी को 8 घंटे के के भीतर सुलझाने वाली ठाणे पुलिस ने बताया है कि अरेस्ट की गई महिला मुंब्रा इलाके में रहने वाली अपनी बहन के घर आई थी, जहां महिला ने मौका हाथ लगाते अपनी बहन के घर 24 लाख 42 हजार रुपए की कीमत के सामान पर हाथ साफ करते हुए उसे चोरी कर लिया।

बाद में मनगढ़ंत कहानी बनाते हुए महिला ने चोरी की वारदात को किसी और के सिर मढने की कोशिश की। पीड़ित महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उसका फोन ट्रैक किया और मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज की गहराई के साथ जांच पड़ताल की तो मामला उजागर होने पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

महिला की निशानदेही पर बहन के घर से चोरी किया गया सामान और नगदी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।Full View

Tags:    

Similar News