पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में युवक की मौत- क्रॉस फायरिंग में..
युवक के शव को झारखंड में उसके पैतृक स्थान पर लाया जा सके।
नई दिल्ली। पुलिस और एक्सटॉर्शन गैंग के बीच हुए काउंटर में झारखंड के रहने वाले 26 वर्षीय युवक की जान चली गई है। सऊदी अरब में क्रॉस फायरिंग के दौरान मारे गए युवक के शव को जल्द ही भारत लाया जा सकता है।
सऊदी अरब में पुलिस और एक्सटॉर्शन गैंग के बीच हुए आमने-सामने के दौरान झारखंड के रहने वाले 26 वर्षीय युवक विजय कुमार महतो की जान चली गई है। पिछले महीने की 16 अक्टूबर को सऊदी अरब के जेट्डा में पुलिस और एक्सटेंशन गैंग के बीच हुई फायरिंग में गोली लगने से गिरिडीह जनपद के डुमरी प्रखंड के रहने वाले 26 वर्षीय युवक को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
श्रम विभाग के तहत माइग्रेंट कंट्रोल सेल की टीम का नेतृत्व करने वाली शिखा लाकडा ने बताया है कि विभाग को गिरिडीह से सऊदी अरब में एक प्रवासी श्रमिक की मौत की सूचना मिली थी और उसका शव वापस लाने का अनुरोध प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया है कि हमने तुरंत भारतीय दूतावास से संपर्क किया, अब हम जेद्दा पुलिस अधिकारियों से औपचारिकताएं पूरी करने के लिए संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे युवक के शव को झारखंड में उसके पैतृक स्थान पर लाया जा सके।
प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने बताया है कि गिरिडीह जनपद के डुमरी प्रखंड के मध्य गोपाली पंचायत के दूध पनिया गांव का रहने वाला 26 वर्षीय विजय कुमार महतो पिछले 9 महीने से सऊदी अरब की एक कंपनी में काम कर रहा था।