विकास करने में केवल भाजपा ही सक्षम है- निशंक

Update: 2022-11-16 16:00 GMT

रुड़की। पूर्व मुख्यमंत्री तथा हरिद्वार सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि विकास करने में केवल भाजपा ही सक्षम है। आवास विकास स्थिति भाजपा कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. निशंक ने कहा कि जो विकास आज तक अन्य किसी पार्टी ने नहीं किया वह विकास केवल भाजपा ने ही कर दिखाया है। भाजपा ने छोटे राज्यों का गठन किया तथा नए राज्यों को विकास और तरक्की की दिशा में आगे बढ़ने के लिए उन्हें विशेष राज्य का दर्जा दिया।

डॉ.निशंक ने कहा कि छोटे राज्यों या जिले के गठन से विकास की संभावना अधिक बढ़ जाती है तथा अंतिम व्यक्ति तक विकास का कार्य होता है।उन्होंने कहा कि पार्टी ने जनपद हरिद्वार को संगठन स्तर पर दो जिलों में विभाजित कर रुड़की को संगठनात्मक जिला बनाकर इसकी बागडोर पार्टी के कार्यकर्ता शोभाराम प्रजापति को दी है।शोभाराम प्रजापति लंबे समय से पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे हैं तथा पार्टी ने इन्हें जिले की बागडोर सौंप कर इन पर जो भरोसा जताया है उस पर यह खरा उतरेंगे।भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर पदभार ग्रहण करने के उपरांत पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे तथा संगठन की मजबूती के लिए दिन-रात कार्य करेंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति तथा मुख्य अतिथि डॉ.निशंक का गर्मजोशी से स्वागत किय।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल,पूर्व विधायक चंद्रशेखर प्रधान,आदेश सैनी,प्रवीण संधू,अभिषेक चंद्रा,राकेश गिरी,दिशानंद गिरि जी महाराज,डॉ.रामपाल सिंह, पार्षद विवेक चौधरी,वीरेंद्र गुप्ता,मंजू भारती,पूनम प्रधान,कविंदर चौधरी,पंकज नंदा,योगेश चौधरी,अमित चौधरी, सतीश प्रधान,अभिषेक अग्रवाल,निशांत शर्मा,प्रमोद पाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीस अहमद, सागर गोयल,चौधरी प्रमोद सिंह,चौधरी अमरेश कुमार, सुधांशु चौधरी,सुंदर लाल सैनी,मनोज तोमर,चौधरी देवेंद्र कुमार,जितेंद्र सैनी, योगेंद्र सैनी,बीएल अग्रवाल, ध्रुव गुप्ता,अरुण त्यागी, प्रमोद पुंडीर,सतीश नेगी, दीपक पांडे,बृजेश त्यागी, विनोद त्यागी,सुशील त्यागी, सतीश धीमान,संजय प्रजापति,सतीश शर्मा, बाबूराम प्रजापति,संजीव गोयल,पार्षद अनूप राणा, सचिन कश्यप,संजय कश्यप,विजय सिंह रावत,डा.टेक बल्लभ,बहरोज प्रधान, धर्मवीर पिंकी,पूजा नंदा, सुनीता गोस्वामी,धर्मवीर रोड,पप्पू कश्यप,नवीन गुलाटी,राकेश उपाध्याय, भरत कपूर आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Similar News