वर्षों पुरानी आस पूरी- दिल्ली से बरेली के लिए पहली उड़ान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बरेली में एयरपोर्ट औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। आज दिल्ली से उड़ान भरकर पहली फ्लाइट बरेली पहुंची।

Update: 2021-03-08 15:57 GMT

बरेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हवाई सेवा की वर्षों पुरानी आस पूरी हो गई है। आज दिल्ली से पहली फ्लाइट बरेली पहुंची। लम्बे समय से हवाई सेवा की मांग उठ रही थी, जो आज पूरी हुई है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बरेली में एयरपोर्ट औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। आज दिल्ली से उड़ान भरकर पहली फ्लाइट बरेली पहुंची। केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार हाथ में तिरंगा लेकर सबसे पहले प्लेन से नीचे उतरे। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को पूर्ण सम्मान दिया गया है। इसी के तहत पहली फ्लाइट में पायलट और क्रू स्टाफ महिलाएं ही रहीं।

लोगों का कहना है कि अगर दिल्ली के लिए रोजाना सुबह और रात के वक्त फ्लाइट हो जाये, तो इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। इस दौरान प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी भी मौजूद रहे। उन्होंने फ्लाइट से आने वाले लोगों का स्वागत प्रेम और सौहार्द के प्रतीक 'गुलाब का फूल' देकर किया। मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां सबसे ज्यादा एयरपोर्ट हैं। बरेली का आठवां एयरपोर्ट यूपी में शुरू हो गया है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी स्वागत की भव्य तैयारियां की गई थीं। पहली फ्लाईट का भव्य रूप से स्वागत किया गया।

Tags:    

Similar News