सिपाही मना रहा था युवती के साथ रंगरलियां- पहुंच गई पत्नी और फिर

पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को थाने ले आई। महिला ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Update: 2021-09-15 13:30 GMT

मेरठ। मायके वालों के साथ ससुराल पहुंची महिला ने सिपाही पति को जब एक अन्य युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो उसका पारा चढ़ गया। इसके बाद महिला और उसके परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को थाने ले आई। महिला ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रह रही महिला का अपने पति के साथ पिछले तकरीबन 3 साल से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते फिलहाल महिला अपने मायके में रह रही है। महिला का पति उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर है और फिलहाल उसकी तैनाती मेरठ में है। मेरठ पहुंची महिला ने पुलिस को बताया है कि वह दोनों मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं। लगभग 10 साल पहले दोनों की शादी पूरी शानो शौकत के साथ हुई थी। शादी के बाद से दोनों में विवाद रहने लगा। दोनों के एक बेटा भी है। इसी बीच सिपाही का मेरठ ट्रांसफर हो गया था। जिसके बाद उसने कंकरखेड़ा में मकान बना लिया था।

महिला का आरोप है कि पति के कई अन्य महिलाओं के साथ अनैतिक संबंध है। महिला अपने परिजनों को साथ लेकर पति के साथ बातचीत करने मेरठ आई थी। महिला ने जैसे ही मकान का मेन गेट खोलकर अंदर एंट्री की तो सिपाही पति उस समय एक अन्य युवती के साथ आपत्तिजनक हालातों में था। इस पर महिला और उसके परिवारजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। इस दौरान महिला ने परिजनों के साथ हंगामा करते हुए आपत्तिजनक हालत में मिली युवती की जमकर पिटाई की। बाद में महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।


Tags:    

Similar News