सोने चांदी के दामों में गिरावट जारी- दोनों धातुओं ने फिर लगाया गोता

जबकि इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 122 924 रुपए थी।

Update: 2025-11-18 11:18 GMT

नई दिल्ली। सोने चांदी के दामों में चल रहा गिरावट का दौर आज भी जारी रहा है, जिसके चलते पिछले तीन दिनों के भीतर सोने के दाम 5188 रुपए प्रति 10 ग्राम गिर चुके हैं।

मंगलवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जानकारी के मुताबिक आज 10 ग्राम सोने के दाम 1588 रुपए गिर कर 121 366 रुपए पर पहुंच गए हैं, जबकि इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 122 924 रुपए थी।

पिछले तीन कारोबारी दिनों के भीतर सोने में चल रही गिरावट के चलते पीली धातु 5188 रुपए सस्ती हो चुकी है।


बृहस्पतिवार को सोने के दाम 126 554 रुपए पर थे। सोने के दाम में शुक्रवार और सोमवार को भी गिरावट जारी रही थी, जबकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद था।

इसी तरह सफेद धातु के रूप में विख्यात चांदी भी 3083 रुपए गिरकर 151 850 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है, जबकि इससे पहले चांदी की कीमत 154 933 किलोग्राम थी। चांदी के दाम भी पिछले तीन कारोबारी दिनों के अंदर 10 880 रुपए कम हो चुके हैं।Full View

Similar News