आंशिक लाॅकडाउन के चलते 'बेवजह घर से निकले वाले लोगो के काटे चालान

आंशिक लॉकडाउन मे प्रातः समय तक ही आवश्यक सामग्री की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई हैै

Update: 2021-06-01 07:13 GMT

सहारनपुर। कोरोना महामारी को देखते हुए पूरे प्रदेश में एक बार फिर लॉकडाउन लगाया हुआ है। लेकिन मुख्यमंत्री के आदेशानुसार इस बार का लॉकडाउन आंशिक लाॅकडाउन के रूप में पूरे प्रदेश में संचालित है। आंशिक लॉकडाउन मे प्रातः समय तक ही आवश्यक सामग्री की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई हैै।

जरूरी सामानो की दुकानो को छोडकर अन्य वस्तुओं की दुकाने एवं समस्त बाजार बंद रहने के आदेश आए हुए हैं। सहारनपुर की बात करें,तो सहारनपुर में भी आंशिक लाॅकडाउन लगा हुआ है। सहारनपुर के समस्त बाजार एवं दुकाने सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकाने छोड़कर सभी दुकाने बंद है।

आंशिक लाॅकडाउन लगने के बावजूद भी सहारनपुर में जनता बेवजह सड़कों पर निकल रही है। आज सहारनपुर के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन ने बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों के चालान काटे और इस वैश्विक महामारी कोरोना के संबंध में लोगों को जागरूक भी किया और पुलिस प्रशासन व नागरिक सुरक्षा ने जनपद वासियों से यह अपील की के सभी जनपद वासी अपने घरों में रहें, सुरक्षित रहें, मास्क का प्रयोगकरें, सैनिटाइजर का प्रयोग करें, हाथों को बार बार साबुन से धोएं और 2 गज की दूरी हमेशा सभी से बना कर रखें।


 


Tags:    

Similar News