25 बन्दियों को 60 दिन की अन्तरिम जमानत
अब तक 07 वर्ष से कम सजा वाले 513 बन्दियों को अन्तरिम जमानत पर छोड़ा जा चुका है;
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की हाई पावर कमेटी एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशो के अनुपालन में जिला कारागार सहारनपुर एवं उप कारागार देवबन्द से अब तक 07 वर्ष से कम सजा वाले 513 बन्दियों को अन्तरिम जमानत पर छोड़ा जा चुका है।
सात वर्ष से कम सजा वाले 25 बन्दियो को 60 दिन के लिये अन्तरिम जमानत पर रिहा किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज (सीनियर डिविजन) हृषीकेश पाण्डेय ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि 11 जून को पारित किये गये आदेश के क्रम मे न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार के आदेश से एक बन्दी को, न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवबन्द लीलू के आदेश से 05 बन्दियो, एवं न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम रजत शर्मा के आदेश से 19 बन्दियों को रिहा किया गया।
इस प्रकार अभी तक जिला कारागार सहारनपुर एवं उप कारागार देवबन्द से 513 बन्दियों को अन्तरिम जमानत छोडा जा चुका है।
वार्ता