फूट-फूटकर रोने लगे अफगानी MP- हो गया सब समाप्त- पत्रकारों ने बंधाया ढांढस

राष्ट्रपति भी तालिबान को सत्ता सौंपकर देश छोड़ गये हैं। अफगानिस्तान में अन्य देशों के लोग फंसे हुए है

Update: 2021-08-22 08:03 GMT

नई दिल्ली। तालिबान को अफगानिस्तान पर कब्जा हो गया है। राष्ट्रपति भी तालिबान को सत्ता सौंपकर देश छोड़ गये हैं। अफगानिस्तान में अन्य देशों के लोग फंसे हुए है। तालिबार के कब्जा होने के पश्चात सभी देशों ने अपने-अपने नागरिकों को वहां से निकलने में लगे हुए हैं। काबुल से उडान भरकर भारत आये भारतीय वायु सेना के विमान में 168 लोग आये हैं। इस विमान से अफगानी सांसद के उतरते ही मीडिया ने उनसे वार्ता की। वार्ता के वक्त सांसद नरेन्द्र सिंह खालसा फूट-फूटकर रोने लगे। उनक आंसू उनका दर्द बयां कर रहे है कि उनके दिल में कितना दर्द भरा हुआ है।


भारतीय वायु सेना हिंडस बेस पर उतरे विमान में 107 भारत के नागरिक समेत 168 लोग सवार थे। विमान से एक अफगानी सांसाद नरेन्द्र सिंह खालसा उतरे तो इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे वार्ता की। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि अपने मुल्क को छोड़ना सांसद के तौर कितने दुख की बात है। इसके उत्तर देने से पूर्व ही सांसद नरेन्द्र सिंह खालसा फूट-फूटकर रोने लगे। खालसा को बुरी तरह रोता देख पत्रकारों ने कहा कि आप एक दिन अपने घर जरूर जायेंगे। रोईये मत। इसके पश्चात नरेन्द्र सिंह खालसा ने कहा है कि यही तो रोना है जिस देश में हम पीढ़ियों से रह रहे हैं वहां कभी ऐसा नहीं देखा था। उन्होंने कहा कि अब सबकुछ समाप्त होकर जीरो होग गया है और दो दशक जो सरकार बनी वह समाप्त हो गई। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अफगानी सांसद नरेन्द्र सिंह खालसा लाख प्रयास के पश्चात भी अपने आंसू का नहीं रोक पा रहे थे। उनके आंसू काफी दर्द बयां कर रहे थे। ज्ञात हो कि दो दशक पश्चात तालिबान का अफगानिस्तान एक बार फिर कब्जा हो गया है। उसने देश के राष्ट्रपति भवन पर भी अपने हक जमा लिया है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान को सत्ता सौंपकर देश छोड़ दिया है।

Tags:    

Similar News