सुरक्षा बलो ने आतंकवादियों के पांच मददगार किये गिरफ्तार...

कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों के पांच मददगारों को गिरफ्तार किया है।

Update: 2023-07-12 11:00 GMT

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों के पांच मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के पांचों मददगारों को बडगाम के खग इलाके में पुलिस और सेना की 62 राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया।


पुलिस ने आतंकवादियों के इन पांचों मददगारों की पहचान रउफ अहमद वानी, हिलाल अहमद मलिक, तौफीक अहमद डार, दानिश अहमद डार और शौकत अली डार के रूप में हुई है। सभी खग के विभिन्न गावों के निवासी हैं।

पुलिस प्रवकता ने कहा, “ उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। सभी बरामद सामग्रियों को आगे की जांच के लिए मामला रिकॉर्ड में ले लिया गया है।”https://youtu.be/7BlH2hXvfBs

पुलिस ने कहा कि खग पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू हो गयी है।

Tags:    

Similar News