इश्क में पड़ी 2 बच्चों मां- रफीक ने बुर्का पहनने को कहा तो पहुंची थाने

पुलिस ने बलात्कार के आरोपों के चलते फिलहाल दंपति को अरेस्ट कर लिया है।;

Update: 2024-04-22 11:48 GMT

बेंगलुरु। अपने पति को छोड़कर 3 साल से एक दम्पति के साथ रह रही महिला के संग पुरुष ने शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसकी तस्वीर एवं वीडियो तैयार कर ली। बाद में महिला को कुमकुम लगाने से मना करते हुए जब संबंध बनाने वाले व्यक्ति ने महिला को बुर्का पहनने को मजबूर किया तो वह थाने पहुंच गई। पुलिस ने बलात्कार के आरोपों के चलते फिलहाल दंपति को अरेस्ट कर लिया है।

सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी में रहने वाली 28 वर्षीय विवाहिता ने आरोप लगाया है कि एक दंपति ने उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया है। ऐसा नहीं करने पर उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी है।

पुलिस ने बताया है कि महिला शादी के बाद आरोपी के इश्क में पड़ गई थी, जिसके बाद दो बच्चों की मां अपने पति का घर छोड़कर उसके और उसकी पत्नी के साथ तीन साल से रह रही थी। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया है कि रफीक नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सामने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वह उन दोनों के साथ वर्ष 2021 से रह रही थी।

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इस महीने दंपति ने उसे कुमकुम लगाने के बजाय बुर्का पहने और एक दिन में पांच बार नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया। महिला का आरोप है कि रफीक ने उसे धमकी दी है कि अगर उसने अपने पति को तलाक नहीं दिया और इस्लाम नहीं अपनाया तथा उसके साथ नहीं रही तो वह उसकी अंतरंग तस्वीरें उसके परिवार के सदस्यों एवं अन्य लोगों के बीच वायरल कर देगा।

Tags:    

Similar News