अग्निकांड में कई घर जले, तीन बच्चों की झुलसकर मौत

आज दोपहर भीषण आग लग जाने से करीब बारह घर जलकर राख हो गए और इस अग्निकांड में तीन बच्चे की झुलसकर मौत हो गई।

Update: 2021-04-20 10:34 GMT

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में ओबरा प्रखंड के नौनेर गांव में आज दोपहर भीषण आग लग जाने से करीब बारह घर जलकर राख हो गए और इस अग्निकांड में तीन बच्चे की झुलसकर मौत हो गई।

दाउदनगर की अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी अनुपमा सिंह ने मंगलवार को नौनेर गांव में लगी आग की पुष्टि करते हुए बताया कि इस अग्निकांड में कई घर जलकर नष्ट हो गए वहीं तीन बच्चों की झुलसकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और अभी राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही ओबरा के अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए हैं तथा जरूरी छानबीन कर रहे हैं। इसमें एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है तथा दो अन्य का शव बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

वार्ता




 


Tags:    

Similar News