RSS की तुलना तालिबान से, गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा

आरएसएस की तुलना तालिबान के साथ किए जाने को लेकर मुंबई पुलिस ने गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए

Update: 2021-10-04 11:13 GMT

नई दिल्ली। आरएसएस की तुलना तालिबान के साथ किए जाने को लेकर मुंबई पुलिस ने गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

सोमवार को मुंबई पुलिस की ओर से गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गीतकार के खिलाफ की गई यह कार्यवाही उनके उस बयान के तहत की गई है जिसमें गीतकार जावेद अख्तर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस की तुलना तालिबान के साथ की थी। एक इंटरव्यू के दौरान गीतकार जावेद अख्तर ने कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन करने वाले लोगों की मानसिकता भी एकदम तालिबान जैसी है। जो लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन करते हैं उन्हें स्वयं की दिमागी जांच करा लेनी चाहिए। इतना ही नहीं गीतकार जावेद अख्तर ने आगे कहा था कि जिस संगठन का आप समर्थन कर रहे हैं उसमें और तालिबान के बीच में कोई फर्क नहीं है। वह अपने टारगेट की तरफ बढ़ते जा रहे हैं और उनकी जमीन भी मजबूत होती जा रही है।

Tags:    

Similar News