समिट बिल्डिंग में फिर बवाल- नशे में टल्ली युवक युवती भिडे- खूब हुई....

उल्लेखनीय है कि समिट बिल्डिंग में इस तरह के बवाल आमतौर पर समय-समय पर होते रहते हैं।

Update: 2024-05-05 08:33 GMT

लखनऊ। नशे में बुरी तरह टल्ली हुए लड़के लड़कियों ने राजधानी की समिट बिल्डिंग को एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है। आधीरात के बाद हुए बवाल के अंतर्गत नशे में टल्ली हुए कुछ लड़के लड़कियां आपस में भिड़ गए। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ और एक दूसरे के साथ मारपीट की गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद एक्टिव हुई आबकारी टीम ने देर रात तक खुला क्लब को बंद करा दिया।

राजधानी लखनऊ की समिट बिल्डिंग लड़के एवं लड़कों के दो गुटों के बीच हुई झड़प को लेकर सुर्खियों में आ गई है। बताया जा रहा है कू आधी रात के बाद समिट बिल्डिंग के भीतर मस्ती लूट रहे लड़के लड़कियों में नशे में टल्ली होने के बाद विवाद हो गया, जिससे समिट बिल्डिंग में बवाल खड़ा हो गया।

बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लड़के लड़कियों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लड़कियों द्वारा जमकर बवाल काटा गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद एक्टिव हुई आबकारी विभाग की गोमती नगर जे के क्लब पहुंची और वहां की गई जांच के बाद क्लब को बंद कर दिया।

उल्लेखनीय है कि समिट बिल्डिंग में इस तरह के बवाल आमतौर पर समय-समय पर होते रहते हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि नाबालिग लड़के लड़कियां रोजाना समेत बिल्डिंग में नशा करने के लिए पहुंचते हैं और टल्ली होने के बाद आपस में भिड जाते हैं।

Tags:    

Similar News