लालू जेल से ही एनसीपी को कठपुतली की तरह नचा रहे : भाजपा

भाजपा: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव जेल से ही राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस को कठपुतली की तरह नचा रहे है

Update: 2020-09-16 15:03 GMT

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में कांग्रेस को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का पिछलग्गु बताया और कहा कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जेल से ही राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस को कठपुतली की तरह नचा रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बुधवार को यहां कहा कि कांग्रेस की ऑनलाइन रैली बिहार क्रांति महासम्मेलन केवल सदाकत आश्रम तक ही सीमित है। हाल यह है कि कांग्रेस का यह महासम्मेलन लोगों को रास नहीं आ रहा है। बिहार में इससे जुड़ने वालों की संख्या नगण्य है। बिहार के लोगों का यह मानना है कि कांग्रेस राजद का पिछलग्गू बन कर रह गई है।

मंगल पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता विहीन कांग्रेस महागठबंधन का प्रमुख अंग सिर्फ कहने के लिए है। सच तो यह है कि कांग्रेस बिहार में अपना अस्तित्व बचाने को लेकर राजद के आगे नतमस्तक है। हाल यह है कि सीट बंटवारे के मामले में राजद सुप्रीमो श्री यादव जेल से एक राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस को कठपुतली की तरह नचा रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को बिहार की जनता ने तीन दशक पूर्व ही राज्य की सत्ता से इस कदर बेदखल किया कि अब भविष्य में भी उसके हाथों में सत्ता आने की संभावना नहीं है। कांग्रेस की अब कोई क्रांति बिहार में रंग लाने वाली नहीं है। यह अलग बात है कि राजद की कृपा से कभी-कभी कांग्रेस को सत्तासुख प्राप्त हुआ, लेकिन अब उसकी संभावना भी क्षीण है क्योंकि उसकी बैसाखी ही कमजोर पड़ने वाली है।

वार्ता 

Tags:    

Similar News