धोनी पर लगा 12 लाख का जुर्माना

महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमे ओवर रेट का कारण जुर्माना उठाना पड़ा है

Update: 2021-04-11 09:48 GMT

मुंबई। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमे ओवर रेट का कारण जुर्माना उठाना पड़ा है।

धोनी की चेन्नई टीम को 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में सात विकेट की हार के साथ धीमे ओवर रेट के लिए दोषी करार दिया गया। टीम का आचार संहिता उल्लंघन का यह पहला मामला था इसलिए धोनी पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वार्ता

Similar News