अभिषेक ने पेरिस विश्व कप में जीता स्वर्ण

भारत के अभिषेक वर्मा ने तीरंदाजी विश्व कप में पुरुष कम्पाउंड वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया।;

Update: 2021-06-26 17:45 GMT

पेरिस  । भारत के अभिषेक वर्मा ने अमेरिका के क्रिष स्काफ को शनिवार को टाई ब्रेक में पराजित कर पेरिस तीरंदाजी विश्व कप में पुरुष कम्पाउंड वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया।

अभिषेक और स्काफ दोनों का निर्धारित समय में में स्कोर 148-148 से बराबर रहा था जिसके बाद टाई ब्रेक का सहारा लिया गया जिसमें अभिषेक ने 10 पर निशाना साध कर स्वर्ण अपने नाम कर लिया जबकि अमेरिकी तीरंदाज नौ पर ही निशाना लगा पाए और उन्हें हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

अभिषेक ने इससे पहले सेमीफाइनल में रूस के एंटोन बुलेव को 146-138 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनायी थी जबकि स्काफ ने भारत के अमन सैनी को नजदीकी मुकाबले में 150-149 से पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया था।

वार्ता

Tags:    

Similar News