बोली प्रियंका - चुनाव के समय कानून वापस लेना किसानों के साथ छलावा

प्रियंका ने कहा कि भाजपा नेताओं के 'चुनाव बाद कृषि कानूनों को वापस लान' वाले बयान किसानों की आशंकाओं को सही ठहराते हैं।

Update: 2021-11-21 09:45 GMT

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह सब इसलिये किया जा रहा है क्योंकि चुनाव नजदीक हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा नेताओं के 'चुनाव बाद कृषि कानूनों को वापस लान' वाले बयान किसानों की आशंकाओं को सही ठहराते हैं। भाजपा ने भूमि अधिग्रहण कानून के मामले में भी यही छल किया था।

किसानों को चुनावों के समय कानून वापस लेने का छलावा नहीं, एमएसपी व फसल का हक लूटने वाले कानूनों का समूल नाश चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बार आप बॉर्डर पर नहीं गये, एक बार किसानों से मिलने नहीं गये, एक बार किसानों से बातचीत नहीं की। जहां हत्याएं हो रही हैं वहां पर नहीं गये आप, इतना पास होकर भी नहीं गये आप। आज अचानक क्या हो गया है? स्पष्ट है कि चुनाव आ रहा है। Said Priyanka - Taking back the law at the time of election, a sham with the farmers



Tags:    

Similar News