ओम प्रकाश राजभर को लगा झटका सुभासपा MLA ने कहा मेरी पार्टी सपा है

सुभासपा से विधायक बने जगदीश राय ने कहा कि वह सुभासपा के टिकट पर चुनाव जरूर जीते हैं लेकिन उनका मूल दल सपा ही है

Update: 2022-07-31 03:28 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) की अगुुवाई वाला गठबंधन टूटने के बाद सुभासपा के टिकट पर विधायक बने सपा नेता जगदीश नारायण राय ने अपनी दलीय स्थिति स्पष्ट करते हुए शनिवार को कहा कि वह सुभासपा के टिकट पर चुनाव जरूर जीते हैं लेकिन उनका मूल दल सपा ही है।

गौरतलब है कि सपा-सुभासपा गठबंधन टूटने के बाद दोनों पार्टियों के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। गत विधानसभा चुनाव में पैसा लेकर टिकट बांटने का मामला सोशल मीडिया में वायरल होने से जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हो गयी है।

इस स्थिति का सामना कर रहे जौनपुर जिले की जफराबाद सीट से विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि गठबंधन के तहत वह सपा और सुभासपा के संयुक्त प्रत्याशी थे। उन्होंने सुभासपा अध्यक्ष ओ पी राजभर और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का समान रूप से आभार प्रकट करते हुए कहा कि गठबंधन टूटने के बाद उनका मूल दल सपा ही है। राय ने कहा, "गठबंधन टूटने पर तमाम भ्रातियां उभर रही हैं। विधिक रूप से, मैं विधायक सुभासपा का ही हूं, परन्तु मैं अपने मूल दल सपा का ही कार्यकर्ता रहूंगा।"

वार्ता

Tags:    

Similar News