खरगे और राहुल की मौजूदगी में मुख्यमंत्री की बहन कांग्रेस में हुई शामिल

खरगे और राहुल की मौजूदगी में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन शर्मिला कांग्रेस में शामिल हो गई है

Update: 2024-01-04 07:15 GMT

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन कांग्रेस में शामिल हो गई, साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय भी कर लिया।

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश की मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला का अपने भाई से राजनीतिक मतभेद चल रहा था। इसी बीच शर्मिला ने वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का गठन भी किया था। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मजबूत स्थिति को देखते हुए शर्मिला ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

अब तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद शर्मिला की कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। आज कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में शर्मिला ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। इसके साथ ही शर्मिला ने वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का भी कांग्रेस में विलय करने का ऐलान किया।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद वाईएस शर्मिला ने कहा कि मैं अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने से बहुत खुश हूं, मुझे बहुत खुशी है कि वाईआरएस तेलंगाना पार्टी कांग्रेस का हिस्सा बन रही है। शर्मिला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अभी भी हमारे देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है।

Tags:    

Similar News