BJP MLA की बाहुबली को हिदायत-गाड़ी पलटते ही सात पुश्तें खत्म

विधायक सुशील सिंह ने माफियाओं का नाश करने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता से एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया है

Update: 2021-11-25 12:02 GMT

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशील सिंह ने माफियाओं का नाश करने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता से एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा की सरकार में गाजीपुर समेत पूरे प्रदेश में विकास के पंख लग गए हैं। अब अगर कोई किसी को परेशान करता है तो उसकी जगह जेल में है या सीधे ऊपर। नीचे कहीं भी उसके लिए जगह नहीं है। एक शहजादे इस समय अंदर है, अगर वह कुछ करने की कोशिश करेंगे तो गाड़ी भी कब पलट जाएगी? उन्हें पता नहीं चलेगा। अगर नहीं सुधरे तो गाड़ी कभी भी पलट सकती है।

भांवरकोल ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में भाजपा विधायक सुशील सिंह ने 45 नई परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा है कि अब किसी भी व्यापारी को चोर, उचक्के या गुंडे परेशान नहीं कर पाते हैं। अगर कोई ऐसा करता भी है तो उसकी जगह जेल में है या सीधे ऊपर। नीचे कहीं भी उसके लिए जगह नहीं है। माफिया सरगना मुख्तार अंसारी का नाम लिए बगैर बीजेपी एमएलए ने कहा है कि एक शहजादे इस समय अंदर हैं, आपको दिखाई दे रहा होगा कि योगी सरकार में उनकी गुंडागर्दी कितनी चल रही है? उन्होंने इशारों में कहा कि अगर वह कुछ करने की कोशिश करेंगे तो गाड़ी भी कब पलट जाएगी उन्हें पता नहीं चलेगा। गाड़ी पलटते ही उनकी साथ पुश्तों का खात्मा हो जाएगा। अगर वह अब भी नहीं सुधरे तो गाड़ी कभी भी पलट सकती है।



Tags:    

Similar News