जागा सिद्धू का भगवंत मान प्रेम-बोले CM इमानदार-करूंगा समर्थन

चर्चा में रहने वाले कांग्रेसी नेता एवं पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के भीतर भगवंत मान प्रेम जाग चुका ह

Update: 2022-04-23 06:36 GMT

नई दिल्ली। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेसी नेता एवं पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के भीतर भगवंत मान प्रेम जाग चुका है। मुख्यमंत्री को ईमानदार बताते हुए कुछ मुद्दों पर सिद्धू ने मान को अपना समर्थन भी दिया है। सिद्धू ने कहा है कि वह पार्टी लाइन से ऊपर उठकर राज्य के भीतर पनप रहे माफियाओं से निपटने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री को अपना समर्थन देंगे।

शनिवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रशंसा करते हुए उन्हें ईमानदार बताया है। कुछ मुद्दों पर अपना समर्थन देते हुए सिद्धू ने कहा है कि वह पार्टी लाइन से ऊपर उठकर राज्य में माफियाओं से निपटने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री का समर्थन करने के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के पूर्व नेताओं में शामिल कुमार विश्वास और अलका लांबा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर पंजाब सरकार की आलोचना करने के एक दिन बाद ही सिद्धू के भीतर यह भगवंत मान प्रेम जागा है। इससे पहले उन्होंने भगवंत मान के ऊपर दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की कठपुतली बनकर काम करने का आरोप लगाया था।

Tags:    

Similar News