भाजपा के बाद अब इस पार्टी को झटका- MLA हुए साइकिल पर सवार

जनपद में 2 विधायकों की आमद रखने वाली कांग्रेस पार्टी आज विधायक विहिन हो गई है

Update: 2022-01-12 13:52 GMT

सहारनपुर। जनपद में 2 विधायकों की आमद रखने वाली कांग्रेस पार्टी आज विधायक विहिन हो गई है। उसकी पार्टी के एक विधायक भगवा चोला धारण करते हुए जहां भाजपाई हो गए हैं, वहीं दूसरे विधायक ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए साइकिल की सवारी आरंभ कर दी है।

जनपद सहारनपुर में बुधवार का दिन होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के लिए किन्हीं भी हालातों में सुखद नहीं रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनपद सहारनपुर की 2 सीटों पर अपना कब्जा जमाते हुए पश्चिम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही कांग्रेस आज अचानक से विधायक विहीन हो गई है। सहारनपुर देहात सीट से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर कांग्रेस का हाथ छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे इमरान मसूद के 3 दिन पहले सपा में शामिल होने की घोषणा के बाद से ही माना जा रहा था कि सहारनपुर देहात से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर भी समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। उधर बेहट सीट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने आज कांग्रेस का हाथ जोड़कर भगवा चोला धारण करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा टिकटों को लेकर लगातार चल रही उठापटक और पार्टियां बदलने से जनपद सहारनपुर के विधानसभा सीटों पर भी अब चुनावी समीकरण बदल जाएंगे।



Tags:    

Similar News