AAP पार्टी बनी राष्ट्रीय पार्टी - UP में RLD से छिन गया दर्जा

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है वहीं उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल से स्टेट का दर्जा ले लिया है

Update: 2023-04-10 16:26 GMT

नई दिल्ली। आज चुनाव आयोग ने जहां कई राजनीतिक दलों को बड़ा झटका दिया है वहीं  कई राजनीतिक दलों को राज्य स्तर पर पंजीकृत पार्टी के रूप में मान्यता दे दी है। इसमें जहां आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है तो वहीं उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल से स्टेट का दर्जा ले लिया गया है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने आज जहां आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देते हुए केजरीवाल और उनकी पार्टी को खुशी देने का काम किया है, वही चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की ( TMC ) , सीपीआई (एम) ( CPI M ) और शरद पवार की एनसीपी ( NCP ) से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया है।

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, मेघालय में तृणमूल कांग्रेस और वायस ऑफ द पीपल पार्टी, त्रिपुरा में पिपरा मोथा पार्टी, नागालैंड में एनसीपी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)   को एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी गई है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल से क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा वापस लेकर बड़ा झटका दिया है। आरएलडी अब उत्तर प्रदेश में पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त पार्टी मानी जाएगी।

Tags:    

Similar News