घर के बाहर शव मिलने से फैली सनसनी

क्षेत्र में आज सुबह घर के बाहर एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई

Update: 2022-02-26 07:55 GMT

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ के गांधीनगर थाना क्षेत्र में आज सुबह घर के बाहर एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार घटना वार्ड नंबर 13 मालियों की ढाणी मोहल्ले की है जब सुबह होते ही मृतक का शव एक घर के बाहर पड़ा मिला।

सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त खुशी कॉलोनी निवासी मनोज माली (20) के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मृतक का नशे का आदि होना बताया जा रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर किशनगढ़ के यज्ञनारायण अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वार्ता

Tags:    

Similar News