न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है और आज सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

Update: 2021-12-17 04:35 GMT

फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

सीकर। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है और सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र के अनुसार फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।

तापमान के जमाव बिंदु से नीचे पहुंच जाने से सुबह जगह जगह औंस जम गई। कड़ाके की ठंड से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए। मौसम में आए बदलाव से तेज हवा चलने से भी सर्दी बढ़ गई और इससे लोग ठिठुरने लगे हैं।

Tags:    

Similar News