मंत्री के बंगले और स्कूल में घुसा लेपर्ड- क्लास रूम में बच्चे बंद

इस दौरान लेपर्ड इलाके में एक घर से दूसरे घर में घूमते हुए इधर से उधर विचरण करता रहा।

Update: 2025-11-20 09:56 GMT

जयपुर। राजधानी के वीवीआईपी इलाके में पहुंचा लेपर्ड पहले एक घर में घुसा, फिर वह राज्य सरकार के जल संसाधन मंत्री के सरकारी बंगले में देखा गया। स्कूल में घुसने के बाद बच्चों को क्लास रूम में बंद कर दिया गया। तकरीबन 2 घंटे बाद ट्रेंकुलाइज कर पकड़े गए लेपर्ड को झालाना रिजर्व में ले जाया गया है।

बृहस्पतिवार को जंगल से निकलकर आया लेपर्ड राजधानी जयपुर के वीवीआईपी इलाके सिविल लाइंस में पहुंचकर लेन नंबर 6 पर बने एक घर में घुस गया। इसके बाद लेपर्ड ने राज्य सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के सरकारी बंगले का रुख किया, यहां का दौरा करने के बाद लेपर्ड टाइनी ब्लॉसम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घुस गया।


लेपर्ड को देखते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें उनकी कक्षाओं में बंद कर दिया गया। इस दौरान लेपर्ड इलाके में एक घर से दूसरे घर में घूमते हुए इधर से उधर विचरण करता रहा।

तकरीबन 2 घंटे बाद लेन नंबर 6 के उसी घर के अंदर लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया गया, जहां वह सबसे पहले घुसा था। लेपर्ड के इलाके में रहने के दौरान तकरीबन 2 घंटे तक क्षेत्र में रहने वाले लोग बुरी तरह से दहशत में रहे। ट्रेंकुलाइज कर पकड़े गए लेपर्ड को झालाना रिजर्व में ले जाया गया है।Full View

Similar News