मुख्यमंत्री अस्वस्थ अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत को अस्वस्थ होने पर जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Update: 2021-08-27 06:44 GMT

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत को अस्वस्थ होने पर जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विट करके दी। उन्होंने बताया कि उन्हें कल से ही सीने में दर्द की शिकायत हुई। दर्द बढ़ने पर चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सक की सलाह पर वह अस्पताल पहुंचे जहां उनकी कई जांचें हुई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अस्पताल से ही ट्विट करते हुए कहा 'कोविड के बाद मुझे कुछ स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां थी। कल मेरे सीने में दर्द काफी बढ़ गया। इस पर एसएमएस अस्पताल में उनका सीटी एनजीओ जांच हुई। शीघ्र ही एंजियोप्लास्टी की जायेगी। मुझे खुशी है कि मैं यह एसएमएस अस्पताल में करवा रहा हूं। आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद से मैं अब पहले से बेहता हूं और शीघ्र ही स्वस्थ होकर वापस आऊंगा'

इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलाेत उनके रहीं। उधर श्री गहलोत के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलते की स्वास्थ्य मंत्री डा़ रघु शर्मा, उनकी पत्नी, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गाेविंद सिंह डोटासरा एवं उनकी पत्नी और अन्य नेता अस्पताल पहुंच गये और श्री गहलोत के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

वार्ता

Tags:    

Similar News