महिला ने की अपने नवजात बच्चे के साथ आत्महत्या

एक 24 वर्षीय महिला ने अपने सात महीने के बच्चे के साथ आत्महत्या की।

Update: 2021-03-11 05:15 GMT

कोल्हापुर। महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले के कागल तहसील में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई, जहां पर एक 24 वर्षीय महिला ने अपने सात महीने के बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली।

मृतक महिला की पहचान संबरी लक्ष्मीधर मरांडी (24) के तौर पर हुई है, जबकि मासूम बच्चे का नाम भगवान था। पुलिस ने बताया कि ओडिशा निवासी लक्ष्मीधर मरांडी ने कागल फाइव स्टार एमआईडीसी में मेट्रो हाई-टेक कंपनियों में नौकरी करता है और पत्नी तथा अपने नवजात बच्चे के साथ कर्मचारियों के लिए बनी कॉलोनी में रहता था। पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से संबरी को अजीब सपने दिखाई दे रहे थे और वह मानसिक रूप से परेशान थी, जिसका उपचार चल रहा था।

पुलिस ने बताया के संबरी ने उसी सपने के डर से यह कदम उठाया। पहले उसने मासूम बच्चे की हत्या की तथा फिर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि श्री लक्ष्मीधर जब घर लौटा, तो उसने पत्नी तथा बच्चे को मृत पाया। इसके बाद उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

Tags:    

Similar News