पत्नी की गोली मारकर हत्या, सास को किया घायल

आपसी मनमुटाव के चलते ससुराल आये युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद सास को भी घायल कर दिया।

Update: 2021-01-14 06:01 GMT

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के एरवाकटरा क्षेत्र में आपसी मनमुटाव के चलते ससुराल आये युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद सास को भी घायल कर दिया। 

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एरवाकटरा क्षेत्र की चौकी उमरैन इलाके में कुचैला निवासी राजेन्द्र सिंह ने अपनी 24 वर्षीय पुत्री मोहिनी उर्फ प्रियंका की शादी चार वर्ष पूर्व इटावा के चौबिया क्षेत्र के गोवरिहा निवासी सौरभ के साथ की थी। कुछ दिन से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। उसकी पत्नी मोहिनी पिछले दो माह से अपने मायके कुचैला में माता-पिता के साथ रह रही थी।


उन्होंने बताया कि बुधवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे सौरभ ससुराल गया और चारपाई पर लेटी पत्नी मोहिनी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली आवाज सुनकर खाना बना रही सास शारदा वहां आई तो उसने उसे भी गोली मार दी और मौके से भाग गया। मोहिनी व शारदा को इटावा के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सक ने मोहिनी को मृत घोषित कर दिया । शारदा की हालत भी गंभीर है। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है।


Tags:    

Similar News