माफिया की सल्तनत खत्म करने वाले SP DGP गोल्ड मेडल से सम्मानित

75 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति कुुुुर्क करने वाले पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया है।

Update: 2022-08-15 12:06 GMT

आजमगढ़। कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी की सल्तनत को खत्म करते हुए उसकी तकरीबन 75 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति कुुुुर्क करने वाले पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया है। एसपी को मिला यह सम्मान सराहनीय पुलिस सेवाओं के लिए दिया गया है।

सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के मौके पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया है। आईपीएस अनुराग आर्य ने वर्ष 2021 26 अक्टूबर को जनपद आजमगढ़ में माफियाओं एवं संगठित रूप से अपराध करने वाले गिरोह के खिलाफ जांच शुरू करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वर्ष 2013 बैच के आईपीएस अनुराग आर्य मऊ में तैनाती के दौरान कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर चर्चा में आए थे।

यह आईपीएस अनुराग आर्य की कार्यशैली ही थी, जिन्होंने मुख्तार अंसारी की सल्तनत पर पहली कींल ठोंकते हुए उसकी और उसके भाई की तकरीबन 75 लाख रूपये कीमत की संपत्ति कुर्क की थी।

Tags:    

Similar News