साइबर हेल्प सेंटर बना सहारा- ठग के जबड़े से वापस निकाले रुपये

पुलिस की ओर से तमाम जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के बावजूद लोग अज्ञानता दिखाते हुए साइबर ठगों का शिकार बन रहे हैं

Update: 2022-02-15 13:28 GMT

मुजफ्फरनगर। पुलिस की ओर से तमाम जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के बावजूद लोग अज्ञानता दिखाते हुए साइबर ठगों का शिकार बन रहे हैं। साइबर ठग बने अज्ञात व्यक्ति ने परिचित बनते हुए एक व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी कर 11 हजार रुपए की धनराशि अपने खाते में स्थानांतरित कर ली। पीड़ित ने साइबर हेल्प सेंटर पहुंचकर मदद की गुहार लगाई, जिसके चलते कार्यवाही में जुटे साइबर हेल्प सेंटर ने पीड़ित की समूची धनराशि उसके खाते में वापस कराते हुए उसके चेहरे पर मुस्कान वापस लौटा दी है।

दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निवासी उत्कर्ष चौरसिया के पास एक साइबर ठग ने परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजी, जैसे ही उत्कर्ष ने साइबर ठग की ओर से भेजे गए लिंक पर स्पर्श किया वैसे ही उसके खाते से 11 हजार रुपए की धनराशि उड़ गई और साइबर ठग के खाते में पहुंच गई। भारी भरकम धनराशि के खाते से स्थानांतरित होने का मैसेज आते ही उत्कर्ष के होश उड़ गए। पीड़ित ने सीधे साइबर हेल्प सेंटर पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। पीड़ित की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए सेंटर प्रभारी ने पेटीएम एवं संबंधित बैंक को इस फ्रॉड से अवगत कराया। दोनों संस्थाओं की ओर से की गई कार्यवाही के बाद उत्कर्ष के खाते से उड़ी 11 हजार रुपए संपूर्ण धनराशि वापस आ गई। रुपए वापस आने से खुश हुए उत्कर्ष ने साइबर हेल्प सेंटर पहुंचकर की गई कार्यवाही के लिए सेंटर प्रभारी का धन्यवाद अदा किया।

Tags:    

Similar News