सलमान के घर फायरिंग मामला- राजस्थान से पकड़ा गया पांचवा आरोपी

रफीक चौधरी को अब मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम माया नगरी लाकर उसे किला कोर्ट में पेश करेगी।

Update: 2024-05-07 07:26 GMT

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी राजस्थान से की गई है।

मंगलवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के घर के बाहर चलाई गई गोलियों के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने पांचवी गिरफ्तारी को अंजाम दिया है।

राजस्थान से की गई पांचवी गिरफ्तारी में अरेस्ट किए गए व्यक्ति का नाम मोहम्मद रफीक चौधरी बताया जा रहा है। राजस्थान से दबोचे गए रफीक चौधरी को अब मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम माया नगरी लाकर उसे किला कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए रफीक चौधरी ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए दो शूटरों सागर पाल एवं विक्की गुप्ता को पैसे जुटाने और सलमान के घर की रेकी करने में मदद की थी। पुलिस मुंबई पहुंच कर आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद अब उसकी 5 दिन की कस्टडी की डिमांड कर सकती है।

Tags:    

Similar News